स्वास्थ्य

परेशानी : नौगांव/पुरोला नगर में फॉगिंग नहीं होने से लगातार बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप

पुरोला/नौगांव uttarkashi,, यमुनाघाटी के शहरी क्षेत्र में बदलते से मौसम मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। सुबह–शाम मच्छर लोगों का जीना मुश्किल कर देते हैं। जिस कारण नौगांव नगर पंचायत और पुरोला नगर पालिका में बीमारियां फैलने का खतरा बना है। मच्छरों के पनपने की सबसे बड़ी वजह नालियों की गंदगी है। नगरवासियों ने नगर प्रशासन से फॉगिंग कराने की मांग की है।

नगर वासियों का कहना है कि मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर नगर प्रशासन ने आंखें मूंद रखी है। मच्छर की बढ़ती संख्या का आलम है कि रात नहीं, सुबह में भी इसका प्रकोप जारी रहता है। शाम/सुबह लोगों का किसी स्थान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। घर हो या दुकान, हर जगह मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। इसके चलते संक्रमण का खतरा बना है। उन्होंने नगर प्रशासन से हर रोज शहर में फॉगिंग कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button