Uttarkashiक्राइमपुलिसप्रशासनव्यापार मंडलसमस्या

बिजली कटौती से परेशान पुरोला के व्यापारियों ने बाजार चौकी के निकट सड़क पर किया धरना/प्रदर्शन, SDM के लिखित आश्वासन पर उठे

पुरोला uttarkashi,, बिजली कटौती से परेशान पुरोला के व्यापारियों ने आज बाजार चौकी के निकट सड़क पर बैठक कर किया धरना/प्रदर्शन। करीब 1 घंटे तक बाजार बंद रख कर चले धरना/प्रदर्शन स्थल पर जब SDM मुकेश चंद रमोला पहुंचे तब जाकर उठे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

शुक्रवार को व्यापार मंडल पुरोला के व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती से परेशान होकर मार्केट बंद रख बाजार पुलिस चौकी के समीप ढोल/नगाड़े के साथ बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाते करीब 1 घंटा धरना/प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रही और आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले की गभीरता को देखते एसडीएम मुकेश चंद रमोला ने मौके पर जाकर व्यापारियों की समस्या को सुना और ईई विद्युत विभाग को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उसके बाद व्यापारियों ने अपना धरना/प्रदर्शन समाप्त किया। तत्पश्चात कार्यालय में एसडीएम की अध्यक्षता में व्यापर मंडल और विद्युत विभाग के मध्य विद्युत समस्या से संबंधित बैठक आहुत की गई। जिसमें निम्न बिन्दुओं पर सहमति बनी है। इस दौरान ईई विद्युत विभाग संजय कुमार, थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत, व्याप्त मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, सोनू कपूर, टीटू शर्मा, उपेन्द्र राणा, सोनू चड्डा, राकेश पंवार, अमीचंद शाह, नीरज बिजल्वाण, प्रकाश कुमार, TPS भंडारी, सहित अन्य व्यापारी रहे।

इन पर बनी सहमति

  • विद्युत वितरण उप खण्ड पुरोला के अन्तर्गत RDSS योजना के अन्तर्गत कराए जा रहे कार्यों को कराने के लिए नगर क्षेत्र पुरोला में शटडाउन का समय सप्ताह में दो दिन शुक्रवार एवं रविवार निर्धारित किया गया है।जिस दिन कार्य सुबह 10 से साय 4 बजे तक किया जायेगा।
  • उपखंड कार्यालय पुरोला के अन्तर्गत कैश काउंटर पर बिल जमा कराने हेतु ऑनलाइन रसीद प्राप्त न होने की दशा में संबंधित कैशियर को मैनुअल रसीद के माध्यम से बिल जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
  • विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने हेतु विभागीय मोबाइल नम्बर 9927106349 सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करा दिया गया है। जो की 24*7 उपलब्ध रहेगा।
  • विद्युत वितरण खण्ड बड़कोट के अन्तर्गत आरसीसी एनकेजी देहरादून आरडीएसएस योजना की कार्यदायी संस्था द्वारा दिनांक 9 सितंबर को नगर क्षेत्र मे कराए गए कार्यों के उपरान्त जिन उपभोक्ताओं के शॉर्ट शर्किट होने के कारण नुकसान हुआ उनकी भरपाई उक्त फर्म द्वारा करा दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button