Uttarkashiक्राइमपुलिस

M0RI : 431 GRAM भांग के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोरी uttarkashi,, पुलिस ने 431 ग्राम चरस के साथ  2 को किया गिरफ्तार। आरोपियों के खिलाफ थाना मोरी पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज। विधिक कार्रवाई गतिमान।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में नशे व अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत सभी थाना एवं कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में बीते रात्रि (सोमवार) को थाना मोरी पुलिस द्वारा नैटवाड़ रोड, कुनारा तिराहे के समीप चेकिंग के दौरान वाहन संख्या HR 06 7706 (KIA) में सवार दो व्यक्तियों राजेश (48 वर्ष) एवं सोनू (41 वर्ष) का अवैध चरस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। वाहन/अभियुक्तों से 431 ग्राम चरस बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई गतिमान है।

पुलिस टीम

  • ASI रघुवीर चौहान
  • सिपाही गणेश राणा
  • सिपाही अनील तोमर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button