Uttarkashiप्रशासनराजनीति

UTTARKASHI अच्छी पहल : जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान के बाद सभी DPC भी निर्विरोध निर्वाचित

Uttarkashi,, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान के बाद DPC भी निर्विरोध निर्वाचित। जिला योजना समिति के सभी 14 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना उत्तरकाशी जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि अमूमन यह चुनाव बिना खरीद-फरोख्त के संपन्न नहीं होता है। DPC चुनाव जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, महावीर नेगी, जिला पंचायत सदस्य बुद्धि राणा, विजय बंधानी, कविता शाह, विरेंद्र वर्धन, भगत राणा, राजपाल रावत, ॐ प्रकाश नौडियाल सहित जिला पंचायत व भाजपाई रहे।

इनका है कहना…

“सभी डीपीसी का निर्विरोध निर्वाचित होना एक बड़ी उपलब्धि है। यह केवल एक चुनावी प्रक्रिया का निर्विरोध संपन्न होना नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहमति, समन्वय और एकजुटता की भावना का सुखद उदाहरण है। जनपद के लिए यह गौरवपूर्ण पल है, जो हमें मिलकर उत्तरकाशी के विकास और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। सभी डीपीसी को बधाई और शुभकामनाएं”।– रमेश चौहान, अध्यक्ष जिला पंचायत uttarkashi

निर्विरोध निर्वाचित DPC

  • सरस्वती नाथ
  • बीना चौहान
  • ज्योति राणा
  • बबीता रावत
  • प्रियंका रावत
  • रवीना रावत
  • सोनिका रावत
  • अनीता नेगी
  • अनूप राज कुंवर
  • भरत बिष्ट
  • पवन दास
  • मदन मोहन बिजल्वाण
  • कुलदीप नेगी
  • हीरा लाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button