Uttarkashi,, पुलिस ने 6.26 ग्राम स्कैम और 9 हजार की नगदी के साथ युवक दबोचा। आरोपी के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है। आरपी पर नशा तस्करी के कई मामलों में संलिप्त है अभियुक्त, पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी हो चुकी है कार्रवाई।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बीते दिवस (रविवार) की सांय को चैकिंग के दौरान जोकाणी, ज्ञानसू के समीप एक व्यक्ति शोभित उर्फ बबलू को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 6.26 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक की बिक्री से अर्जित 9,200 की नकदी बरामद हुई। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी शोभित उर्फ बबलू के विरुद्ध पूर्व में जनपद उत्तरकाशी एवं हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट में कई मुकदमे पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस टीम
- SI जगत सिंह
- ASI क महेन्द्र सिंह
- HC गोविन्द गुसाईं
- सिपाही जयेन्द्र सिंह




