मोरी Uttarkashi,, स्कॉर्पियो से भांग की तस्करी करते 3 युवक चढ़े मोरी पुलिस के हत्थे। वाहन सीज।आरोपियों के विरुद्ध मोरी थाने पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज। विधिक कार्रवाई प्रचलन में है। पुलिस कप्तान ने टीम को दिया ढाई हजार का ईनाम।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में त्योहारी सीजन के दृष्टिगत अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस टीम द्वारा मोरी-नेटवाड़ रोड पर देई झूला पुल जाने वाले रास्ते के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान वाहन संख्या HR 60P 0429 (स्कॉर्पियो) से अवैध चरस का परिवहन करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। वाहन से 1 किलो 647 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
- राघव (22) पुत्र रवि गाड़ी, निवासी पानीपत, हरियाणा।
- सन्नी गौतम (25) पुत्र सुनील कुमार, निवासी पानीपत, हरियाणा।
- हिमांशु (22) पुत्र संजीव कुमार, निवासी पानीपत, हरियाणा।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत
- सिपाही गणेश राणा
- सिपाही अनिल तोमर
- सिपाही अजय रमोला
- सिपाही प्रमोद सिंह
- सिपाही राहुल सिंह
“आगामी दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा त्योहारी सीजन के दौरान अवैध नशे, मादक पदार्थों के कारोबार एवं अन्य आपराधिक व संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना एवं कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।”–कमलेश उपाध्याय, SP उत्तरकाशी




