UKDदेहरादूनराजनीति

Uttarakhand : UKD ने 2027 विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल, 16 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Dehradun ,, उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। चुनावी तैयारियों को गति देते हुए दल ने प्रदेश की 16 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने फाइव लेयर सिस्टम के तहत चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, संघर्ष, जनसरोकारों और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। दल का लक्ष्य आगामी चुनाव में मजबूत संगठनात्मक आधार के साथ जनता के बीच पहुंचना और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

यूकेडी के जारी 16 सीटों के प्रत्याशी

  • पिथौरागढ़ काशी सिंह ऐरी
  • द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी
  • देवप्रयाग पूरण सिंह कठैत
  • प्रतापनगर पंकज व्यास
  • कर्णप्रयाग आशीष नेगी
  • जागेश्वर दिनेश कुंजवाल
  • राजपुर (एससी) देवचंद उत्तराखंडी
  • सल्ट प्रताप सिंह बसनाल
  • टिहरी डीडी पंत
  • कपकोट करुण चंदोला
  • काशीपुर प्रदीप चंद
  • नानकमत्ता (एसटी) कैलाश सिंह पांगती
  • रामनगर भुवन चंद्र
  • देहरादून कैंट सेवी कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी
  • खानपुर रितु कंडियाल जुयाल
  • धनोल्टी चंदन सिंह राणा का

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button