क्राइमचमोलीपुलिस

DUKHAD : चमोली में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत 

Chamoli,, बदरीनाथ से सहस्त्रधारा आ रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर चाई गांव के ऊपर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। सभी के मौत की आशंका। रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना।

पोस्ट ज्योतिर्मठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल द्वारा बताया गया कि एसडीएम जोशीमठ द्वारा समय 14:21 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना है। इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाईं गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बदरीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था। जिसमें 05 पैसेंजर और 01 पायलट सवार है, अभी क्रैश और क्रैश लैंडिंग की पूर्ण जानकारी नहीं है। एसडीआरएफ की टीम समय 2:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है।

हेलिकॉप्टर सवार के नाम

  • पायलट : हिमांशु
  • यात्री : अरुण, प्रथापा, शंकर गोडा, सुधीर एचएस नटराजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button