सांकरी/मोरी uttarkashi,, सेब के बगीचे में घास काट रहे बच्चों पर भालू ने किया हमला। दोनों बच्चे जख्मी। घायलों को परिजनाें ने अस्पताल में कराया भर्ती। सीएचसी मोरी के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गम्भीर देखते देहरादून रैफर किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को गोविंद वन्य जीव विहार के सांकरी रेंज के तिरोला तोक में करीब 11:30 पर दो नेपाली योगेश (16) और दीपेश (18) अपने बगीचे में घास काट रहे थे। इसी दौरान भालू ने दोनों पर हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेंजर सांकरी गौरव अग्रवाल ने टीम को घटना स्थल पर भेजा। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों घायलों को परिजनों/ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया। जहां डाक्टरों से घायलों का प्राथमिक उपचार कर हालत को गंभीर देखते हायर सेंटर देहरादून रैफर किया है। पार्क क्षेत्र वन्यजीवों के लगातार बढ़ते हमलों से स्थानीय लोग दहशत में हैं। उन्होंने पार्क प्रशासन से जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के साथ घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था कर मुआवजे की गुहार लगाई है।



