बड़कोट/गडोली uttarkashi,, बिजली चोरों पर यूपीसीएल बड़कोट की कार्रवाई। 10 लोग चोरी की बिजली का प्रयोग करते पकड़े। केवल जब्त। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी।
विद्युत विभाग बड़कोट को विकासखंड नौगांव के बनाल/गडोली क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिस पर शनिवार को एसडीओ रॉबिन सिंह मनोरिया के नेतृत्व में जेई/लाइनमैन ने गडोली क्षेत्र के झुमराड़ा, गुलाडी, ज्वाबा गांव में चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 घरों में लोगों को चोरी की लाइट का प्रयोग करते पकड़ा गया। सभी लोगों की केबल जब्त की गई है। चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा साथ ही मुकदमें की तैयारी की जा रही है। एसडीओ का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिजली चोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान जेई वीर दयाल व लाइनमैन सर्वेश ज्याडा रहे।




