Uttarkashiक्राइमदेहरादूनपुलिस

M0RI पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को देहरादून से दबोचा

मोरी uttarkashi,, नाबालिग को अपने साथ भगाने वाले आरोपी को मोरी पुलिस/SOG टीम ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते  3 सितंबर को एक व्यक्ति द्वारा थाना मोरी में अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए कहीं चले जाने एवं वापस घर न लौटने के संबंध में एक लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना मोरी में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत नाबालिग के अपहरण का अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामला नाबालिग से संबंधित एवं अत्यंत संवेदनशील होने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय द्वारा नाबालिग की शीघ्र बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मामले के सफल अनावरण के लिए पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।

सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस सिस्टम एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के बाद आज नाबालिग को नालापानी चौक देहरादून से बरामद किया गया तथा उसके अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी नीरज कुमार (20) पुत्र विजय कुमार, निवासी पुरोला गांव, हाल निवासी आर्यनगर देहरादून को गिरफ्तार किया है। मामले में गवाहों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 5(ठ) पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम

  • SI संतोष भट्ट
  • ASI भगत राम नौटियाल
  • सिपाही अजय रमोला
  • सिपाही महिदेव चौहान
  • SOG टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button