नौगांव uttarkashi,, उप प्रधान संगठन की गुरुवार को विकासखंड सभागार नौगांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप प्रधानों ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार–विमर्श किया। उसके बाद सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रोहित असवाल को अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने उप प्रधानों की समस्याओं को प्रमुखता में रखने की बात कही।
नई कार्यकारिणी
- अध्यक्ष : रोहित असवाल
- उपाध्यक्ष : नरेंद्र कुमार
- संरक्षक : विनय सिलवाल
- महासचिव : सोवेंद्र सिंह
- उप सचिव : प्रियंका
- कोषाध्यक्ष : रितिका चौहान
- संगठन मंत्री/मीडिया प्रभारी : मनोज कोठियाल, कपिल सेमवाल।
- कार्यकारिणी सदस्य : देवराज चौहन, हरिमोहन भंडारी, रितिका चौहान, वर्षा, प्रियंका, विनीता रावत, वंदना।




