Uttarkashiक्राइमपुलिस

M0RI बरी गांव हत्या मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मोरी uttarkashi,, बरी गांव हत्या मामला, मोरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी में चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था खूनी बारदात को अंजाम।

थाना मोरी पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। बीते 7 सितम्बर को मोरी ब्लॉक के राजस्व क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरी में अभियुक्त द्वारा करमचन्द पुत्र ढ़टीराम, निवासी ग्राम बरी, उम्र 38 वर्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस, फील्ड यूनिट एवं फोरेंसिक की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही संपादित करवायी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। उक्त मामले में 8 सितम्बर को मृतक की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना मोरी पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियुक्त के घर, रिश्तेदारों तथा सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। तकनीकी एवं फील्ड स्तर पर लगातार प्रयासों के फलस्वरूप फरार हत्यारोपी अभियुक्त सुमन को शुक्रवार को कस्बा मोरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुमन चन्द्र देव (20) पुत्र जयचन्द, निवासी दांताधार तोक, ग्राम बरी, मोरी।

पुलिस टीम

  • SI थानाध्यक्ष मोरी दीपक सिंह रावत
  • ASI रघुवीर सिंह
  • HC रघुवीर शर्मा (SOG यमुनावैली)
  • HC आरक्षी राजेन्द्र
  • सिपाही सत्यपाल
  • सिपाही महिदेव चौहान
  • सिपाही गणेश राणा
  • सिपाही सुनील ज्याडा (SOG यमुना वैली)
  • सिपाही पूरण सिंह
  • PRD नरेन्द्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button