Uttarkashiभाजपायूथराजनीतिशिक्षासमस्या

MLA दुर्गेश्वर लाल के आश्वासन के बाद बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय महाविद्यालय के छात्रों का धरना समाप्त 

पुरोला uttarkashi,, बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला के छात्रों का धरना समाप्त।विधायक दुर्गेश्वर लाल के माध्यम से शिक्षा मंत्री से बात होने के बाद 12वें दिन समाप्त हुआ धरना। 3 सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र संघ अध्यक्ष सहित छात्र।

शुक्रवार को विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी मांगों को गहनता से सुना। साथ ही शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से दूरभाष पर वार्ता कर छात्र-छात्राओं की सीधे मंत्री से बातचीत करवाई। विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर शिक्षा मंत्री ने मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते प्रतिनिधिमंडल को देहरादून में मिलने के लिए आमंत्रित किया। उसके बाद धरना समाप्त हुआ। प्रोत्साहन के लिए आश्वासन के बाद धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। उसके बाद अनिश्चितकालीन धरना स्थगित हुआ। इस दौरान अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा रामचंद्र पंवार, गोविंद राम नौटियाल, बलदेव असवाल, बद्री प्रसाद नौडियाल, राजपाल पंवार, शीशपाल रावत, मदन नेगी, सहित अन्य छात्र भाजपाई रहे।

“महाविद्यालय के हित, बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास एवं पहल के लिए मैं सदैव तत्पर हूं। विद्यार्थियों की जायज मांगों के समाधान हेतु हर स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी”।– दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button