Uttarkashiक्राइमपुलिसस्वास्थ्य

YAMUNA नदी के बीच फंसे श्रमिक का SDRF/बड़कोट P0LICE ने किया सफल रेस्क्यू

बड़कोट uttarkashi,, यमुना नदी किनारे नहाते समय पैर फिसलने के कारण श्रमिक आया तेज बहाव की चपेट में। नदी के बीच में बड़े पत्थर पर फसने के कारण बची जान। सूचना पर पहुंची SDRF/पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को खरादी स्थित झूला पुल के पास एक श्रमिक सुधीर (27) पुत्र नरेश यादव निवासी पूरन्दरपुर, बेतिया बिहार नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह यमुना नदी के तेज बहाव के बीच फंस गया। आसपास के लोगों में इसकी सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस, फायर एवं SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम द्वारा रस्सियों की सहायता से नदी के बीच फंसे व्यक्ति तक सुरक्षित पहुंच बनाई गई। नदी के तेज बहाव एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने साहस, सूझबूझ एवं बेहतर समन्वय का परिचय देते श्रमिक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। पुलिस, फायर एवं SDRF टीम की त्वरित कार्रवाई, साहस एवं समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन से एक अनमोल जिंदगी को सुरक्षित बचाया गया।

बरसात के सीजन के चलते नदियों एवं गाड-गदेरों का जलस्तर लगातार बढ़ा या बढ़ने के कारण तेज बहाव होने की संभावना लगातार बनी है। अतः नदी किनारे जाने, नदी में उतरने अथवा नदी पार करने का प्रयास न करें। स्वयं की एवं अपने साथियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button