पुरोला uttarkashi,, विधायक दुर्गेश्वर लाल ने आज विकासखंड मोरी की ग्राम पंचायत पवाणी पहुंचे। जहां उन्होंने हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान अग्निकांड से प्रभावित कुल 39 परिवारों को प्रति परिवार ₹5 लाख की आर्थिक सहायता तथा छह माह के किराए के रूप में ₹24,000 की धनराशि प्रदान की गई।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इस त्वरित एवं संवेदनशील निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पवाणी गांव में हुई अग्निकांड की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपनी वर्षों की मेहनत और जीवनभर की जमा पूंजी से अपने आशियाने बनाए थे, उन्हें इस अग्निकांड में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे कठिन समय में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं स्वयं और प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके जीवन को पुनः सामान्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
ये रहे उपस्थित
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुंवर, जिला पंचायत प्रतिनिधि भगत सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बच्चन सिंह पंवार, दर्शन सिंह रावत, उमराव सिंह चौहान, बलबीर सिंह राणा, बलवीर सिंह पंवार, अर्जुन रावत, सत्य सिंह राणा, लोकेश बडोनी, भरत सिंह रावत, चमन रावत, यशपाल पंवार, दर्शन पंवार, दिनेश राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे।



