रिखणीखाल pauri,, उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पौड़ी जनपद के रिखणीखाल थाना क्षेत्र में एक इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 12 लोग सवार थे। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें 7 महिलाएं एक ही गाँव की थी। हादसा रिखणीखाल से करीब 25 किलोमीटर आगे कलवाड़ी गांव के समीप हुआ।
पौड़ी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सायं को थाना रिखणीखाल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रिखणीखाल से भंगलवाड़ की ओर जा रहा इको वाहन संख्या (UK15TA2152) कलवाड़ी गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने सभी मृतकों/घायलों को वाहन से निकालकर खाई से बाहर निकला। उसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया। जहां वह उपचाराधीन हैं। वही हादसे में मारे गए 8 लोगों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किये जायेंगे। सभी मृतक भंगलवाड़ गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं बैंणी-भुली योजना का फॉर्म भरकर वापस अपने गांव में जा रही थी। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मृतकों के नाम
- रेखा देवी (42 वर्ष, पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाड़।
- कांति देवी (45 वर्ष, पत्नी दिनेश चंद्र निवासी भंगलवाड़।
- सुनीता देवी (45 वर्ष, पत्नी मदन सिह पता भंगलवाड़।
- सुमित्रा देवी (50 वर्ष, पत्नी रमेश सिह पता भंगलवाड़।
- सरोजनी देवी (38 वर्ष, पत्नी मोहन सिंह निवासी भंगलवाड़।
- रजनी देवी (उम्र 25 वर्ष, निवासी भंगलवाड़।
- धनेश्वरी देवी (46 वर्ष, पत्नी किशन चन्द्र फता भंगलवाड़।
- अनिल देबराड़ा चालक (उम्र 48 वर्ष, पुत्र जयानंद निवासी भंगलवाड़।




