बड़कोट uttarkashi,, अपने खेत में काम कर रही महिला पर सांप ने मारा डंक। सीएचसी बड़कोट के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गम्भीर देखते हायर सेंटर किया रैफर।
जानकारी के अनुसार तहसील बड़कोट के कन्सेरू गांव निवासी मीमा देवी, पत्नी सुरेश चंद्र राणा, हाल निवास दोबाटा, (शुक्रवार को) अपने खेत में निराई/गुड़ाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। परिजनों ने घटना की सूचना अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने परिजनों के साथ महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बड़कोट पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों में महिला का प्राथमिक उपचार (Anti-Snake -Venom) देकर हालत की गंभीरता को देखते हायर सेंटर रैफर कर दिया है।




