बड़कोट uttarkashi,, पुलिस ने 678 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर पकड़ा है। आरोपी के विरुद्ध थाना बड़कोट पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
“चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर निरंतर चैकिंग एवं निगरानी की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नशा तस्करों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई लिया जा रहा है।–कमलेश उपाध्याय, पुलिस कप्तान।
जनपद उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में नशा/तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते दिवस (गुरुवार सायं) सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा नगाण गांव बस स्टॉप के पास चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा सूरज मणी (25) पुत्र दलपित निवासी कुठार राना चट्टी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 678 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया विधिक कार्रवाई गतिमान है।
पुलिस टीम
- ASI रघुवीर सिंह चौहान
- HC अनिल रावत
- HC सुरेश थपलियाल
- सिपाही चालाक विपिन शर्मा
2026 में अवैध नशे के कारोबारियों पर उत्तरकाशी पुलिस की अब तक की कार्रवाई
- NDPS एक्ट के 15 मामलों में 17 तस्कर गिरफ्तार
- 8 किलो से अधिक चरस बरामद (कीमत लगभग ₹16.5 लाख)
- करीब 18 ग्राम स्मैक बरामद (कीमत लगभग ₹5.4 लाख)
- 4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
- अवैध अफीम खेती पर 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज