जानकीचट्टी/बड़कोट uttarkashi,, यमुनोत्री धाम चारधाम यात्रा का पहला धाम/पवित्र तीर्थस्थल है। जानकीचट्टी यमुनोत्री धाम का अंतिम मोटरेबल पड़ाव है। इसके बाद आगे 6 किमी दूरी पैदल तय करनी पड़ती। तब जाकर Maa yamuna के दर्शन होते हैं। इन दिनों यात्रा अपने चरम पर है। लेकिन कुछ होटल/ढाबे के संचालकों द्वारा मिट, मांस, मदिरा परोसने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिससे स्थानीय लोग/यात्री आहत है। होटल/ढाबों में शराब जा कैसे पहुंच रही है। यमुनाघाटी आबकारी विभाग क्या घोर निद्रा में सोया है?
समाजसेवी महावीर पंवार का कहना है कि चारधाम यात्रा के प्रथम धाम श्री यमुनोत्री में जानकीचट्टी और राम मंदिर में कई होटल/ढाबों पर खुलेआम मिट/मांस, मदिरा परोसा जा रहा है। जिसको लेकर कई बार शासन/प्रशासन को अवगत कराया गया है। उसके बावजूद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने धाम की मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस/प्रशासन ओर यमुनोत्री मंदिर समिति से हर रोज रात के समय गश्त/छापेमारी कर शराब/मांस परोसने वाले होटल/ढाबे संचालकों पर कार्रवाई कर सीज करने की मांग की है। ताकि प्रसिद्ध तीर्थस्थल की मान/मर्यादा बनी है।
मामले को लेकर जब यमुनोत्री टाइम्स न्यूज पोर्टल के संपादक की जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य को अवगत कराया गया तो उन्होंने बताया कि मामले को लेकर SDM बड़कोट को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए है। ताकि धाम की मर्यादा बनी रहे।




