नौगांव uttarkashi,, पुलिस ने 428 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने हेतु कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार चैकिंग एवं निगरानी कर नशे का धंधा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में नौगांव पुलिस चौकी टीम द्वारा बीते रात्रि (शनिवार) को मुंगरा पुल के समीप चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम हिरोद (30) पुत्र रोजन सिंह, निवासी ग्राम सुचाण गांव, मोरी को चरस की तस्करी करते गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 428 ग्राम भांग बरामद की गई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
पुलिस टीम
- SI भूपेन्द्र सिंह रावत, चौकी प्रभारी नौगांव
- HC वीरेंद्र सिंह
- HC राजेन्द्र सिंह




