नौगांव uttarkashi,, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने रविवार को विकासखंड नौगांव के बनाल एवं मुंगर सन्ती पट्टी और विकास खण्ड पुरोला के सर बडियार क्षेत्र के 26 ग्राम पंचायत के महिला मंगल दलों को तीसरे चरण में विधायक निधि से गांव में होने वाले सामूहिक कार्यक्रमों के लिए सामाग्री का वितरण किया। जिसमें विभिन्न प्रकार के बर्तन, कुर्सियां, ढोलक, मैट आदि।
कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि यह महिला मंगल दलों को दी गई सामाग्री से गांव में होने वाले मांगलिक कार्य शादी/ब्याह, धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रमों के सम्पादन में सुलभता होगी। जिससे गरीब एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ होगा। हमारी केंद्र एवं प्रदेश की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है, महिलाओं का सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सामूहिक कार्यक्रमों के लिए मिले सामान को पाकर महिलाओं ने कहा कि पहली बार किसी विधायक ने महिलाओं एवं अंतिम छोर के नागरिकों की चिंता की है। अवश्य ही गांव के गरीब तबके के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
ये रहे उपस्थित
राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान, राज्यमंत्री श्याम डोभाल, मंडल अध्यक्ष अमिता परमार, आनंदी राणा, कमला राणा, संदीप असवाल, प्रताप सिंह चौहान, धर्मदास, विजय सिंह रावत, सोवेंद्र रावत, जसपाल परमार, मनीष राणा, प्रकाश रावत, राहुल नौटियाल, मुकेश बंधानी, अनित राणा, मनीष राणा, सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों की सैंकड़ों महिलाएं रहीं।



