- कप्तान अर्पण यदुवंशी ने पुलिस टीम को दिया 2500 रुपए का पुरस्कार
Uttarkashi,, मनेरी पुलिस ने (1 kg 30 gram) भांग की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मनेरी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
“उत्तरकाशी के सदूरवर्ती क्षेत्रों में अवैध नशे, अफीम, चरस आदि की लगातार तस्करी की जानकारी पर हमने ऐसे संदिग्ध क्षेत्रों मे पुलिस को एक्टिव है। बीते रात्रि में मनेरी क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा चरस की बरामदगी की गई है। तस्करी में लिप्त 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, तीनों युवक स्थानीय हैं। यह चरस को खुद तैयार करके उसे अच्छे मुनाफे में बेचने की फिराक में थे। उत्तरकाशी पुलिस ने वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के 12 मामलों में 15 नशा तस्करों गिरफ्तार कर 9.8 किग्रा चरस, 22.65 ग्राम स्मैक तथा 1.5 किग्रा अफीम की बरामदगी की गई है”। नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।– IPS अर्पण यदुवंशी, पुलिस कप्तान
“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान, अर्पण यदुवंशी लगातार सक्रिय हैं। कप्तान ने सभी क्षेत्राधिकारी/कोतवाली/ थाना प्रभारी एवं एसओजी की टीम को सक्रिय रहकर नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सीओ, प्रशान्त कुमार के पर्यवेक्षण मे कोतवाली पुलिस मनेरी द्वारा अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल एवं प्रभारी SOG प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में मनेरी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा जानकारी जुटाते बीते रात्रि (मंगलवार) मनेरी मल्ला से आगे UPCL पावर हाउस के नीचे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खण्डर से 3 युवकों जितेन्द्र, मनवीर व देवेन्द्र को क्रमशः 446 ग्राम, 434 ग्राम व 150 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से कुल 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई। तस्करों के खिलाफ कोतवाली मनेरी पर NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
गिरफ्तार आरोपी
- मनवीर (27) पुत्र मदन सिंह राणा निवासी पिलंग, भटवाडी उत्तरकाशी।
- देवेन्द्र (32) पुत्र मदन सिंह निवासी पिलंग, भटवाडी उत्तरकाशी।
- जितेन्द्र (28) पुत्र बचन सिंह निवासी पिलंग, भटवाडी उत्तरकाशी।
पुलिस टीम
- एसआई उमेश नेगी
- एएसआई सुरेन्द्र
- हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र रावत
- हेड कांस्टेबल सतीश भट्ट
- सिपाही दिनेश तोमर
- सिपाही आशीष भट्ट- एसओजी।