पुरोला uttarkashi,, भाजपा पुरोला ने बुधवार को युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत करने के लिए शहर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। शहर के मुख्य मार्गों पर निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों भाजपाइयों ने हिस्सा लिया। यात्रा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता फैलाना था। उधर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में मोरी बाजार में युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बुधवार को भाजपा पुरोला मंडल अध्यक्ष जगमोहन पंवार के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पुरोला में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा की शुरुआत मोरी बैंड से कुमोला रोड होते हुए स्वर्गीय बर्फीला लाल जुवांठा शहीद स्मारक पर खत्म हुई। तिरंगा यात्रा भाजपा के जेष्ठ, श्रेष्ठ और युवा कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए भारत माता के नारे लगाते दिखे। इस दौरान पूरा नगर देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम से पहले एक निजी होटल में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते जिला महामंत्री पवन नौटियाल ने कहा की ‘हर घर में तिरंगा’ हमारे लिए स्वाभिमान का मामला है। इसलिए हम सब को अपने घर में एक तिरंगा अवश्य लगाना है। मंडल अध्यक्ष जगमोहन पंवार ने यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता फैलाना था। साथ ही सभी को एक तिरंगा भी भेंट किया।
ये रहे उपस्थित : पूर्व जिलाध्यक्ष अम्मीचंद शाह, राजेंद्र गैरोला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारे लाल हिमानी, मोहबत सिंह नेगी, यात्रा के संयोजक बिजेंद्र पंवार, भाजपा नेता बलदेव असवाल, रामचंद्र पंवार, मीना सेमवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमन चुनार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंद्रकांता रावत, राजपाल पंवार, बद्री प्रसाद नौडियाल, अमित नौडियाल, मंडल महामंत्री राजेश भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता राणा, भगवान शर्मा, शीशपाल रावत, बृजमोहन चौहान जिला सहसंयोजक तिरंगा यात्रा अभिषेक सेमवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, उपेंद्र असवाल, अरविन्द खंडूरी, लोकेश उनियाल, ॐ प्रकाश नौडियाल, राजेश नौडियाल, नीलाम्बर, सेवक राम गैरोला, सरत राम नौटियाल, दशरथ पंवार, चरण शाह, दिवाकर उनियाल, मनमोहन रावत सहित अन्य लोग रहे।
मोरी बाजार में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें महाविद्यालय मोरी के छात्र–छात्राओं एवं सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर मोरी एवं गुरू कुल पब्लिक मोरी के स्कूली बच्चों एवं आम जनमानस ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा टिहरी लोकसभा चुनाव के संयोजक एवं टिहरी के सहप्रभारी रमेश चौहान रहे।
ये रहे उपस्थित : मंडल अध्यक्ष मोरी ईश्वरन पंवार, जिला मंत्री जयचंद रावत, तिरंगा यात्रा के संयोजक चमन रावत, महामंत्री मोरी प्रेम चौहान, प्रवीन रावत, संजय राणा, महावीर राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव कुंवर, मण्डल महामंत्री सांकरी रितेश रावत, उमेन्द्र आष्टा, राज किरण कुंवर, प्रकाश चौहान, सुमित चौहान, जय प्रकाश रावत, अनिल रावत, खुशपाल, जगदीश कुंवर, रणवीर रावत सहित अन्य रहे।