Uttarkashiक्राइमपुलिसस्वास्थ्य

हादसा : पुरोला–मोरी मोटर मार्ग पर सुनाली के पास पिकअप वाहन खाई में गिरा, 4 घायल

पुरोला uttarkashi,, पुरोला–मोरी राज्य मार्ग पर मध्य रात्रि को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। वाहन में चालक सहित 4 लोग थे सवार। हादसे में 1 गंभीर घायल, रैफर। और 3 सामान्य घायल।

जानकारी के अनुसार पुरोला–मोरी राज्य मार्ग पर एक पिकअप वाहन (UK16CA1541) मध्य रात्रि को अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 4 लोग सवार थे। हादसे में एक गंभीर घायल और 3 लोग सामान्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंधेरे के बीच स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकालकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है। अन्य का उपचार जारी है।

घायलों के नाम

  • गंभीर घायल सन्तोष (16) पुत्र जुद्धवीर निवासी ग्राम पैंसर, मोरी जनपद उत्तरकाशी।
  • चालक सुशील (21) पुत्र मोरा लाल निवासी ग्राम पैंसर, मोरी जनपद उत्तरकाशी।
  • जयवीर (34) पुत्र गुन्दरिया निवासी ग्राम हल्टाड़ी तहसील मोरी उत्तरकाशी।
  • एक सामान्य बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button