पुरोला uttarkashi,, आंगनबाड़ी केंद्र कुमोला पुजेली में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन। कार्य्रकम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को किया सम्मानित। साथ ही 9वां पोषण माह मनाते गोद भराई की रस्म भी मनाई।
शनिवार को बाल विकास विभाग पुरोला के आंगनबाड़ी केंद्र कुमोला पुजेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला की गोद भराई और 9वां पोषण माह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांव की महिलाओं को हरी सब्जियां, दालें, मौसमी फल और दूध जैसे पौष्टिक खाने की सलाह दी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरन, सहायिका प्रार्थना और आशा सहयोगिनी राजमाला को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की ओर से सुपरवाइजर सुरजी उपस्थित रहीं। पूजा–पाठ पंडित संजय नौडियाल ने किया।



