देवप्रयाग Tehri,, देवप्रयाग तहसील क्षेत्र में (बीते दिवस) मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक शिक्षक–शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य शिक्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पर घटनास्थल पहुंची स्थानीय पुलिस ने तीनों शिक्षकों को खाई से निकला। उसके बाद घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। तीनों शिक्षक-शिक्षिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी में कार्यरत हैं।
जानकारी के अनुसार देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पलेठी डोबलियालो के निकट हनुमान मंदिर के पास मंगलवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो शिक्षकों की मौत और 1 गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची हिंडोला खाल थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल और शवों को खाई से बाहर निकाला। घायल को स्थानीय विधायक विनोद कंडारी अपनी कार से बेस अस्पताल ले गए।
मृतक
- हादसे अर्जुन सिंह रावत (45) पुत्र विजय सिंह रावत निवासी श्रीनगर पौड़ी।
- अनिता नेगी (46) पत्नी संतोष नेगी।
- गंभीर घायल : अनिता ममगाईं (54 ) पत्नी अवनीश ममगाईं श्रीनगर पौड़ी।