बड़कोट uttarkashi,, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह ओरछा बैंड के पास अचानक पहाड़ी से गाड़ी संख्या (uk10ta0593) पर बोल्डर गिरा गया। वाहन में 3 लोग सवार थे। हादसे में चालक की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बड़कोट में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची बड़कोट पुलिस/एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू चलाकर मृतक चालक को वाहन से निकाल लिया है। दोनों अन्य घायल स्वस्थ हैं।
मृतक का नाम
- पुष्कर (54) पुत्र पंचराग सिंह ग्राम भडकोट उप तहसील धौन्तरी, हाल निवासी-जोशियाडा उत्तरकाशी।
घायलों के नाम
- प्रताप (57) पुत्र बालम सिंह निवासी डंडाल गांव तहसील बड़कोट उत्तरकाशी।
- अन्य एक सवार व्यक्ति मौके से स्वयं चला गया। वह सकुशल है।
वाहन में 3 लोग सवार थे। हादसे में चालक की गाड़ी में दबने से मौत हो गई। 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस द्वारा मृतक के शव को गाड़ी से निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।–सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीओ बड़कोट।