Uttarkashiव्यापार मंडल

पुरोला व्यापार मंडल चुनाव जल्द, अबतक 457 व्यापारियों ने ली सदस्यता, सदस्यता लेने का आखरी मौका 13 नवंबर 

पुरोला uttarkashi,, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुनाघाटी के पदाधिकारियों ने आज पुरोला इकाई में दूसरे चरण का सदस्यता अभियान चलाया है। पहले दिन 152 व्यापारियों ने सदस्यता ली है। छूटे व्यापारियों के पास सदस्यता लेने के लिए 13 नवंबर 5 बजे तक आखिर समय है।

शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उपेंद्र सिंह असवाल के पर्यवेक्षण और यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार के नेतृत्व में सदस्यता संचालन समिति द्वारा अभियान के दूसरे चरण के पहले दिन प्रत्येक प्रतिष्ठान पर जाकर व्यापारियों से गहन सम्पर्क कर सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें 152 व्यापारियों ने सदस्यता ली है। पहले चरण में 305 व्यापारी सदस्यता लें चुके हैं। जिसकी संख्या अबतक 457 पर पहुंच चुकी है। अभियान जारी है।

जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार ने बताया कि “हमारा प्रयास प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने नगर व्यापार मंडल पुरोला के सभी व्यापारियों से अपील करते सदस्यता संचालन समिति को व्यापार मंडल की सदस्यता निर्धारित समय अवधि में तक शुल्क देकर रसीद प्राप्त करें। और संगठन को मजबूती देने एवं पारदर्शिता पूर्ण त्रीवर्षीय चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी द्वारा तय किया गया है कि बुधवार 13 नवंबर सायं 5 बजे तक सदस्यता अभियान निरन्तर जारी रहेगा। तबतक आकर कोई भी व्यापारी सदस्यता लें सकता है। उसके बाद रविवार 17 नवंबर को नगर व्यापार मंडल पुरोला के व्यापारियों की एक आम बैठक रखी गई है। जिसमें चुनाव को लेकर विचार–विमर्श कर रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ये रहे उपस्थित

महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, लायवर कलूडा, सुनील भण्डारी, कोषाध्यक्ष अरविंद खंडूड़ी, महामंत्री हरदेव सिंह राणा, संगठन मंत्री भूपाल गुसाईं, मंत्री शान्ति बेलवाल, मीडिया प्रभारी नितिन चौहान, पुरोला नगर, अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, महामंत्री अंकित पंवार, कोषाध्यक्ष अमित चौहान सहित अन्य पदाधिकारी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button