प्रशासनराजनीतिसमस्या

पुरोला आपदा : एसडीएम देवानंद शर्मा खुद मौके पर जाकर कर रहे हैं राहत कार्यों की मॉनिटरिंग

पुरोला uttarkashi,,, प्रशासन आपदा से प्रभावित मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने में जोरशोर से जुटा हैं। एसडीएम देवानंद शर्मा ने मोर्चा संभालते मौके जाकर राहत कार्यों के प्रगति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत कार्यों में जुट जाने के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी/जल संस्थान के अधिकारी/कर्मचारी कार्य करने में जुटे हैं। पुरोला–खलाड़ी–धडोली मोटर मार्ग किमी 1 में राहत कार्य जोरशोर से चल रहा। विभागीय जेई रोशन वर्मा का कहना है कि राहत कार्य में आज 20 लेबर कार्य में जुटी हैं। सोमवार को लेबर बढ़ाकर मार्ग पर शाम तक वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। बताते चलें कि शुक्रवार मध्यरात्रि को रतेड़ी गांव के ऊपर बादल फटने से नगर पंचायत के वार्ड–3 में व्यावसायिक/आवासीय भवनों, सड़क, पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई है। जिनको ठीक करने का कार्य जोरशोर से चल रहा है।

मुआवजे की राशि से लोग नाखुश : नगर कांग्रेस अध्यक्ष कविंद्र सिंह असवाल ने आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पीड़ितों को सरकार द्वारा दी जा रही मदद को नाकाफी बताया है। और मुआवजे की राशि को बढ़ाने की मांग की है। साथ ही राज्य सरकार से काश्तकारों का केसीसी लोन माफ करने की अपील भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button