Uttarkashiधर्म–कर्मसंस्कृतिसामाजिक

ब्रह्माकुमारीज ने NAUGA0N विकासखंड कार्यालय में मनाया रक्षाबंधन 

नौगांव uttarkashi,, ब्रह्माकुमारीज ने नौगांव खंड विकास कार्यालय में आज रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज ने समस्त स्टाफ को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र संबंध, सद्भावना एवं श्रेष्ठ संकल्प का संदेश दिया। साथ ही नशे से दूर रहने कि शपथ भी ली।

बुधवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की और से नौगांव में स्थित खंड विकास अधिकारी ऑफिस में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विजेंद्र सिंह चौहान एवं कार्यालय के स्टाफ को ब्रह्माकुमारी सरिता बहन, ज्योति बहन एवं भानू भाई ने राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र संबंध, सद्भावना एवं श्रेष्ठ संकल्प का संदेश दिया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राखी केवल कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, बल्कि स्वयं को बुराइयों से मुक्त करने और श्रेष्ठ जीवन जीने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपने जीवन को व्यसन मुक्त, तनावमुक्त और सकारात्मक बनाकर समाज को नई दिशा दें। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नशामुक्ति का विशेष संदेश देते अधिकारियों/कर्मचारियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ ली। साथ ही सभी ने स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button