Uttarkashiधर्म–कर्मपर्यटनमनोरंजनराजनीतिसंस्कृतिसामाजिक

आस्था : ढ़ाटमीर M0RI में धूमधाम से मनाया गया देवगोत एवं ध्याणी-मैती मिलन समारोह

मोरी uttarkashi,, ढ़ाटमीर गांव में देवगोत एवं ध्याणी-मैती मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ध्याणियों ने मोडेका की आचरियां के नवनिर्मित मंदिर पर विधि-विधान पूजा–अर्चना के बाद कलश स्थापना की। साथ खुद के स्वस्थ जीवन और सुख–समृद्धि की कामना की है। मेलार्थियों ने रासों, तांदी नृत्य के साथ छोपती लगाई।

 

गोविंद वन्य जीव विहार में इन दिनों मोरी विकासखंड के 22 गाँव के आराध्य देव सोमेश्वर महाराज क्षेत्र भ्रमण पर है। सोमवार को ढाटमीर की समस्त ध्याणियों/ग्रामीणों द्वारा भगवान सोमेश्वर महाराज के सानिध्य में मोडेका की मातृया के नवनिर्मित मंदिर पर विधि-विधान से कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने शिरकत कर नवनिर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना कर मोडेका की मातृयो एवं सोमेश्वर देवता के दर्शन कर पुरोला विधानसभा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ढाटमीर की ध्याणियों द्वारा अपनी आस्था, लोक परंपराओं एवं संस्कृति को संजोने के साथ सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सराहनीय पहल की गई है। मंदिर का नवनिर्माण एवं कलश स्थापना हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। वहीं, महिलाओं द्वारा गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला अनुकरणीय कदम है। कहा कि धर्म, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का यह सुंदर संगम हमारी लोक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करेगा। विधायक ने इस पुनीत पहल के लिए ढाटमीर की ध्याणियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

ये रहे उपस्थित

सांकरी मंडल अध्यक्ष राजीव कुंवर, मंडल महामंत्री सुमन रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दर्शन रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष चमन रावत, ग्राम प्रधान हरि रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रावत, प्रधान सैन सिंह चौहान, प्रधान अर्जुन सिंह रावत, जगदीश रावत,  सैंज राम वरिष्ठ नेता भाजपा, प्रहलाद रावत, सोबन रावत, महामंत्री हरदेव राणा, पंकज महामंत्री, राजेंद्र राणा, संजय राणा सहित सोमेश्वर महाराज के स्याणा, वजीर, पुजारी एवं ठाणी तथा ज्येष्ठ-श्रेष्ठ जन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button