नौगांव uttarkashi,, नगर पंचायत के लिए शासन द्वारा नामित सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ। ईओ शिवानी रावत की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिलाई तीनों सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ।
नौगांव नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को शासन द्वारा नामित तीन सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार द्वारा शासन द्वारा नामित सदस्यों विजय सिंह रावत, पिंकी रावत एवं यशपाल परमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद तीनों सदस्यों ने नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नगर पंचायत की छोटी सरकार ने सभी को उनके कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।
ये रहे उपस्थित
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता परमार, महामंत्री प्रताप सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता सोबेन्द्र सिंह रावत, संदीप असवाल, जयवीर राणा, मीना रावत, अनित राणा, मनीष राणा, सीमा परमार, सभासद कृष्ण मोहन रमोला, सुनील कोहली, ललित परमार, रोहित रावत, सुनीता असवाल, रीना चुनार, लता नौटियाल, सहित अन्य भाजपाई रहे।




