राजनीतिसामाजिक

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने घोषित किए गढ़वाल मंडल के जिलाध्यक्ष और महामंत्री

  • यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार और महामंत्री सुरेंद्र रावत की लगातार दूसरी बार हुई ताजपोशी

हल्द्वानी Nainital,, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने गढ़वाल मंडल की कुछ जिला इकाइयों के पदाधिकारियों की घोषणा प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर आज कई जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों की घोषणा कर दी है।

यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार और महामंत्री सुरेंद्र रावत की लगातार दूसरी बार ताजपोशी होने पर व्यापारियों में भारी खुशी। उन्होंने अध्यक्ष और महामंत्री को अगले कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। ज्ञातव्य हो पिछले वर्ष 5 नवंबर को यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार को बद्रीनाथ में राष्ट्रीय/प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन की एकता, मजबूती और व्यापारियों के प्रति सच्ची निस्वार्थ, सेवा, समर्पण की भावना से प्रभावित होकर कबूल सिंह पंवार को व्यापार रत्न सम्मान से सम्मानित किया था।

गढ़वाल मंडल के जिला कार्यकारिणी के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा और कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे संगठन में जिला कार्यकारिणी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है अपने जिले की नगर इकाइयों को एक सूत्र में बंधे रखते हुए प्रदेश इकाई के साथ सामंजस्य स्थापित करना और व्यापार मंडल की हर गतिविधियों को अपने जिले में लागू कराना होता है। उन्होंने सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्रियों को बधाई देते कहा कि ये पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। साथ ही सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सहयोगियों, जिलों तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे। और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियों के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में अवगत करते रहेंगे।

गढ़वाल मंडल जिला इकाई

  • यमुनाघाटी– कबूल सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह रावत महामंत्री।
  • श्रीनगर– बासुदेव कंडारी, जिलाध्यक्ष श्रीनगर गढ़वाल), दिनेश पंवार महामंत्री।
  • रुद्रप्रयाग– अंकुर खन्ना, जिलाध्यक्ष, चन्द्र मोहन सेमवाल महामंत्री।
  • पौड़ी– विवेक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, लाजपत राय भाटिया महामंत्री।
  • रुड़की– सौरभ भूषण शर्मा, जिलाध्यक्ष, विभोर अग्रवाल महामंत्री।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button