Uttarkashi,, कोतवाली पुलिस ने 794.50 ग्राम के साथ एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर मुकदमा दर्ज किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
Uttarkashi police की 2026 कार्रवाई
- एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 अभियोग पंजीकृत
- 16 नशा तस्करों की गिरफ्तारी
- लगभग 13.5 लाख रुपये कीमत की 6.794 किलोग्राम चरस बरामद
- लगभग 5.4 लाख रुपये कीमत की 18 ग्राम स्मैक बरामद
- तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ नशा तस्करों पर सख्त निगरानी एवं जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है, जिसके फलस्वरुप पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इसी क्रम में बीते दिवस (सोमवार) सायं के समय, सीओ जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी SOG के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व SOG की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते मानपुर रोड, कुटेटी देवी मंदिर के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति की मारुति अरटिगा कार (UK07BL9719) को रोककर तलाशी लेने पर आरोपी विजय (38) पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी सिरी धौन्तरी, तहसील डुंडा के पास से 794.50 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
पुलिस टीम
- SI जगत सिंह
- HC रंजीत
- सिपाही सुनील मठानी
- सिपाही दीपक चौहान
- सिपाही नीरज SOG




