Uttarkashiक्राइमपुलिसयूथस्वास्थ्य

10 Gram स्मैक के साथ नौगांव का डंफर चालक गिरफ्तार

बड़कोट uttarkashi,, पुलिस ने 10 Gram स्मैक के साथ डंफर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना बड़कोट पर NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के दृष्टिगत कप्तान IPS सरिता डोबाल के निर्देशन में पुलिस द्वारा अवैध नशे,मादक पदार्थों व अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाए जा रहा है। इसी क्रम में सीओ बड़कोट के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बीते रात्रि (गुरुवार) देहरादून-बड़कोट नेशनल हाईवे पर तुनाल्का के पास से सिकंदर उर्फ सीकू (29) पुत्र राजूलाल निवासी कंसोला थाना पुरोला को 10 Gram स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना बड़कोट पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

पुलिस द्वारा युवक का आपराधिक इतिहास खंगालने परज्ञात हुआ कि सिकंदर देहरादून से स्मैक खरीदकर यमुना घाटी में बेचता था, जो कि सीकू के नाम से प्रसिद्ध है। पुलिस को काफी समय से सीकू द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त युवक की निगरानी करते सटीक जानकारी जुटाकर सुरागरसी-पतारसी करते स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस टीम

  • SI गम्भीर सिंह तोमर
  • HC राजेश कुमार
  • सिपाही विशाल छाछर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button