- मेष बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव उत्पन्न हो सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्योंं को हल करने में प्रयत्नशील होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों को काफीव्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असन्तुलन का भय मन को परेशान करेगा।
- वृषभ कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ जरूरी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं मंगलवार को घरेलू वातावरण सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व पूर्ण होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लेवें।
- मिथुन भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
- कर्क पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु तत्पर होंगे। परिवार को एकजुट रखने हेतु केंद्रित होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रो में सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को कुछ उथलपुथल का सामना करना पड़ सकता है। किसी मेहमान के आगमन से पूरा वातावरण उत्साहित रहेगा।
- सिंह पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी।
- कन्या शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। उच्च स्तरीय लोगों से मधुर संबंध बनेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
- तुला अपने मन को सकारात्मक दिशा दें। भविष्य संबंधी कुछ आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। घर-परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग ऊर्जावान बनाएगा।
- वृश्चिक कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो जल्द सफल होंगे। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को खान-पान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। जीवन साथी के स्वास्थ पर ध्यान दें। राजकीय कर्मचारियों के लिएव्यस्तता का समय होगा।
- धनु इस सप्ताह दूसरों की आलोचना न करें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बेंगे।
- मकर कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर महत्ता सावित करें। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
- कुंभ इस सप्ताह संघर्ष के साथ नई सफलताएं भी मिलेंगी। कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। हर स्थिति में कुशल व्यवहार से संबंधों को प्रभावित न होने दें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
- मीन राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा।
Back to top button