सामाजिक

Breking news : पुरोला में बंद पड़ा पेट्रोल पंप फिर से चालू, लोगों ने ली राहत की सांस

Purola उत्तरकाशी,, विगत दो वर्षों से बंद पड़े सृष्टि सर्विस स्टेशन पर आज से पेट्रोल/डीजल मिलना शुरू हो गया है। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पेट्रोल पंप बंद होने के कारण लोग नौगांव के चक्कर लगाने को मजबूर थे।

नगर पंचायत पुरोला में स्तिथ सृष्टि सर्विस स्टेशन विगत दो वर्षों से कंपनी के बकाया भुगतान के चलते बंद पड़ा था। अब कंपनी का बकाया चुकाने के बाद सृष्टि सर्विस स्टेशन पर आज पेट्रोल/डीजल मिलना शुरू हो गया है। आपको बताते चलें कि उत्तरकाशी जनपद के यमुनाघाटी में नौगांव व पुरोला में मात्र 02 सर्विस स्टेशन हैं। पुरोला सर्विस स्टेशन विगत दो वर्षों से बंद पड़ा था। जिससे लोग पेट्रोल/डीजल के लिए नौगांव के चक्कर काटने या ब्लैक में खरीदने को मजबूर थे। आज से सृष्टि सर्विस स्टेशन पर सभी सुविधाएं फिर चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों को अब पेट्रोल/डीजल के लिए नौगांव के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहीं सृष्टि सर्विस स्टेशन के संचालक विनोद हिमानी का कहना है कि ग्राहकों को पेट्रोल पंप पर मिलने वाली सारी सुविधाएं अब पहले से बेहतर दी जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button