उत्तरकाशी,, जिला कार्यसमिति के बैठक में संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने पदाधिकारियों के साथ विचार–विमर्श कर पार्टी को मजबूत करने को लेकर मंथन किया।
जनपद उत्तरकाशी के मुस्टिकसौड़ में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, जिला सह प्रभारी सौरभ थपलियाल और जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री एवं सह प्रभारी द्वारा संगठनात्मक रूप से पार्टी को मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। इस मौके प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गरीब कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए सरकार निरंतर कार्यरत है, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ अग्रसर है। बैठक में संगठन कार्य विस्तार, मन की बात कार्यक्रम, जोशीमठ आपदा, जी-20 में भारत का नेतृत्व, सहित राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पुनः अध्यक्ष बनने एवं प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महेंद्र भट्ट को कार्यसमिति के माध्यम से बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने राजनीतिक प्रस्ताव पर बात करते कहा की केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा अपने जनपद में विकास से लेकर लोक जनकल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ मिल रहा है।
ये रहे उपस्थित : प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभ, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान, जिला महामंत्री पवन नौटियाल, प्रदेश/जिले के पदाधिकारी, समस्त मंडलों/मोर्चों के अध्यक्ष, विशेष आमंत्रित सदस्य ,जिला कार्यसमिति के सदस्यों के साथ कार्यकर्ता रहे।