Purola उत्तरकाशी,, यमुनाघाटी कांग्रेस ने आज जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों में जमा ग्राहकों का पैसा चुनिंदा पूंजीपतियों को दिए जाने के विरोध में एसबीआई पुरोला के सामने धरना/प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार को अडानी समूह की जल्द जांच नहीं कराने पर उग्र आंदोलन को चेताया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने एसबीआई पुरोला के सामने धरना देकर भाजपा सरकार और गौतम अडानी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में अडानी समूह ने एसबीआई और एलआईसी में जमा ग्राहकों की पूंजी के साथ खिलवाड़ किया है। कहा अडानी ग्रुप ने अपना कारोबार चलाने के लिए एलआईसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को ठगा है। जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द अडानी ग्रुप पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। ज्ञातव्य हो कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी के शेयर धड़ाम हो गए। जिससे कुछ दिन पहले तक विश्व के तीसरे सबसे अमीर आदमी के पायदान पर काबिज गौतम अडानी आज टॉप 20 अमीर आदमियों की सूची से बाहर हो चुके हैं। हिंडनबर्ग संस्था की रिपोर्ट के बाद से कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक अडानी ग्रुप पर हमलावर हो रखी है।

प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल : नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष सेवादल श्याम सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष कविंद्र असवाल, महिला जिलाध्यक्ष नारायणी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोकेंद्र रावत, कनिष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, नौनियाल सिंह, अंबिका हराण, सुलोचना देवी, दिनेश खत्री, जयेंद्र रावत, अंकित पंवार, दरम्यान, यशवंत राणा, राजेंद्र नेगी, नरेश सहित अन्य कार्यकर्ता रहे।