पुरोला uttarkashi,, अपने नाना के घर नौगांव गई कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली शुक्रवार को फरार हुई नाबालिग छात्रा को पुरोला पुलिस ने तहरीर मिलने के 12 घंटे से भी कम समय में ही विकासनगर से बरामद कर लिया है। साथ ही जिनके कहने पर पुरोला की युवती विकासनगर गई उनको (एक युवती सहित अन्य तीन युवकों) को भी गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ पुरोला थाने पर अपहरण/पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया है।
लापता छात्रा को विकासनगर से बरामद किया गया है। मामले में लिप्त युवती समेत चारों आरोपियों को डाकपत्थर व विकासनगर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। –खजान सिंह चौहान, थानाध्यक्ष पुरोला।
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को विकासखंड पुरोला के राइका हुडोली में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा नौगांव ब्लॉक के भाटिया गांव में हर वर्ष होने वाले मेले में अपने भाई–बहनों के साथ ननिहाल गई थी। मेले के शाम को छात्रा जब अपने नाना के घर नहीं लौटी तो परिजनों ने नौगांव/पुरोला में काफी खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। जिसके बाद शुक्रवार को छात्रा के पिता ने बाजार चौकी में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुरोला पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते छात्रा का फोन ट्रेस पर लगाया। जिसकी लोकेशन विकासनगर मिली। जिसके बाद थानाध्यक्ष खजान सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस/एसओजी की एक टीम विकासनगर रवाना हुई। पुलिस ने छात्रा को आरोपित लड़की सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर पुरोला ले आई। चारों आरोपियों के खिलाफ पुरोला थाने में अपहरण/पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उसके बाद चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
- अनन्या चौहान पुत्री सोनू निवासी डांडा कृति नगर टिहरी गढ़वाल
- हिमांशु पुत्र बिक्रम सिंह निवासी केमाल चंबा टिहरी गढ़वाल
- बिक्रम सिंह पुत्र मुन्ना सिंह ग्राम कटवा चकराता देहरादून
- सूरज कुमार पुत्र धर्मदास ग्राम कचटा कालसी देहरादून
पुलिस टीम
- एसओजी प्रभारी अशोक कुमार
- चौकी इंचार्ज भाव सिंह चौहान
- महिला एसआई उप निरीक्षक अक्षुरानी
- सिपाही विशन लाल
- सिपाही अब्बल सिंह
- सिपाही नरेंद्र पूरी
- सिपाही ओसाब खान
- सिपाही अनिल तोमर
- सिपाही सुनील ज्याडा
- महिला सिपाही रंजीता
- सिपाही बबलू खान