Uttarkashiक्राइमपुलिस

BARK0T पुलिस ने 16 साल से फरार अपराधी को मध्यप्रदेश से दबोचा

बड़कोट uttarkashi,, पुलिस ने 16 साल से फरार अपराधी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। जिसके लिए पुलिस टीम को कप्तान कमलेश उपाध्याय ने 5000 का इमाम देकर पुरस्कृत किया हुआ।

पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में वांछित, फरार, वारंटी, ईनामी, मफरुर की गिरफ्तारी हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के अन्तर्गत कोतवाली बडकोट पुलिस की टीम को नाबालिग का अपह्रण तथा दुष्कर्म के मामले में 16 वर्ष से फरार चल रहे मफरुर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है।

मई 2010 में थाना बड़कोट पर धारा 363, 366 भादवि के अन्तर्गत नाबालिग के अपह्रण का ममला पंजीकृत किया गया था। घटना के कुछ दिन पश्चात पुलिस द्वारा नाबालिग/अपह्रता को बरामद कर पीड़िता के बयान/साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म की धारा 376 भादवि की बढोतरी की गई थी।

उक्त प्रकरण मे अभियुक्त प्रताप विश्वास वर्ष 2010 से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश तथा प्रयास किए जा रहे थे। पर अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने लोकेशन/पते बदल रहा था। अभियुक्त के गिरफ्तार न होने पर सितम्बर 2010 में पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय मे मफरुरी में चार्जशीट दाखिल की गयी थी। माननीय न्यायालय द्वारा मार्च 2011 में अभियुक्त प्रताप को मफरुर घोषित किया गया था।

पुलिस कप्तान द्वारा शातिर किस्म के मफरुर प्रताप की गिरफ्तारी हेतु सीओ जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बडकोट सुभाष चन्द्र की देखरेख व SI भूपेन्द्र रावत के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी तथा सर्विलांस की मदद लेकर अथक प्रयास करते हुए बीते 12.03.2026 को अभियुक्त प्रताप को ग्राम चित्रांव, जयसिंह नगर जिला शहडोल, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेएम(1) जय सिंह नगर, शहडोल, मध्य प्रदेश के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लिया गया तथा जिसे शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त प्रताप वर्तमान में ग्राम चित्रांव, जयसिंह नगर जिला शहडोल, मध्य प्रदेश में प्राइवेट क्लिनिक चला रहा था।

गिरफ्तार आरोपी

प्रताप विश्वास (39) पुत्र विकास विश्वास निवासी ग्रम उत्तर इनायत पुर थाना चकदाह जिला नदिया पश्चिम बंगाल, हॉल ग्राम चित्रांव थाना जयसिंह नगर जिला शहडोल, मध्य प्रदेश।

पुलिस टीम

  • SI भूपेन्द्र सिंह रावत
  • HC अनिल रावत
  • सिपाही प्रवीन नेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button