पुरोला uttarkashi,, पुरोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी इंटर कॉलेज के शिक्षक ने किशोरी को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। शिक्षक ने किशोरी को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद किशोरी का स्वास्थ्य खराब है। किशोरी के चाचा उसे उपजिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने किशोरी की हालत गंभीर देखते उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के दुष्कर्म पीड़ित किशोरी एक निजी इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ती है। सोमवार रात को उसी कॉलेज के शिक्षक राकेश कुमार (35) पुत्र बिरेंद्र लाल ग्राम देवजानी ने किशोरी को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुराचार किया है। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने चाचा को बताई। जिसके बाद चाचा सब्बल सिंह रावत ने किशोरी को उपजिला चिकित्सालय पुरोला ले गए। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते उसे हायर सेंटर देहरादून रैफर कर दिया है। 14 वर्षीय किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुरोला थाने पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम कार्यवाही गतिमान है।
“लड़की के चाचा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम कार्यवाही गतिमान है। – मोहन सिंह कठैत, थानाध्यक्ष पुरोला।