Uttarkashiपुलिससामाजिक

रवांई पृथक जनपद की मांग को लेकर PUR0LA में निकली आक्रोश रैली, सीएम को भेजा ज्ञापन 

पुरोला uttarkashi,, रवांई को पृथक जिला बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों में आज नगर में विशाल रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। उसके बाद SDM के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।मांग पर जल्द अमलीजामा न पहनाने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

सोमवार को खेल मैदान पुरोला में रवांई घाटी के लोगों ने इकट्ठा होकर रवांई पृथक जनपद संघर्ष समिति के नेतृत्व आक्रोश रैली निकाली। रैली खेल मैदान से शुरू होते कुमोला रोड, मोरी रोड एवं मुख्य बाजार से होते तहसील प्रांगण में पहुंची। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने SDM के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के तहत रवांई घाटी की भौगोलिक कठिनाइयों (दुर्गम रास्ते, लंबी दूरी के कारण लोगों को छोटे-छोटे प्रशासनिक कामों के लिए भी बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। लोग लंबे अर्से से पृथक जनपद की मांग कर रहे हैं। लेकिन कार्यवाही आगे नहीं बढ़ रही है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश बना है। उन्होंने जल्द मांग को अमलीजामा न पहनाने पर आंदोलन को उग्र करने के लिए चेताया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पृथक जनपद बनने से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर होंगी। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा।

ये रहे उपस्थित

रवांई पृथक जनपद संघर्ष समिति अध्यक्ष बलदेव असवाल, संयोजक प्रकाश कुमार, पूर्व विधायक मालचंद, दिनेश चौहान, पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह, जगमोहन नौडियाल, अमीचंद शाह, गंम्भीर चौहान, श्वेता राजकुमार, प्रकाश नौडियाल, गोपाल चौहान, अंकित पंवार, सुरेंद्र देवजानी, सचिन कुमार,  नीरज राणा, दीपक धीमान, जगवीर रावत, आंचल दौरियाल सहित सैकड़ों लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button