राजनीतिसामाजिक

यमुनाघाटी कांग्रेस ने ध्वजारोहण कर किया “भारत जोड़ो यात्रा” का समापन

  • यमुनाघाटी कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान ने नगरों के दायित्व बांटे
  • कविंद्र सिंह असवाल को पुरोला और सोहन सिंह रावत को सौंपी गई नौगांव नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Purola उत्तरकाशी,, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशों के आधार पर जिला यमुनाघाटी कांग्रेस ने पुरोला कार्यालय में भारत जोड़ों यात्रा का समापन ध्वजारोहण कर किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद करते बापू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नौगांव–पुरोला में नए नगर अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है। 

जिलाध्यक्ष यमुनाघाटी दिनेश चौहान ने आज कांग्रेस कार्यालय पुरोला में “भारत जोड़ो यात्रा” का समापन ध्वजारोहण कर किया है। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद करते बापू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह रावत, पीसीसी सदस्य रेखा नौटियाल जोशी, बिहारी लाल शाह सहित अन्य कांग्रेसी रहे।

पुरोला और नौगांव में कांग्रेस नगर अध्यक्ष नियुक्त : यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की सहमति के बाद नौगांव और पुरोला नगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। दोनों नगरों का जिम्मा युवा चेहरों को सौंपा गया है। पुरोला में कविंद्र सिंह असवाल और नौगांव में सोहन सिंह रावत को अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नवनियुक्त नगर अध्यक्षों ने पार्टी में जान फूंकने के लिए रात/दिन मेहनत करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button