पुरोला uttarkashi,, जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया है। समापन के दिन मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
शनिवार को कमल नदी तट स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। आखिरी दिन मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज खेलों के माध्यम से युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य निर्माण कर रहे हैं। भाजपा सरकार खेलों से युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
खेलों के परिणाम
- बैडमिंटन बालिका एकल वर्ग : प्राथमिक विद्यालय कण्डियाल गांव की आराव्या प्रथम और शिवानी द्वितीय रहीं।
- युगल वर्ग : कण्डियाल गांव की शिवानी-आराव्या की जोड़ी विजेता रही, जबकि बाल विद्यामंदिर नौगांव की पिहू एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बलाड़ी की प्रियांशी की जोड़ी उपविजेता बनी।
- बैडमिंटन बालक एकल : हिलग्रीन स्कूल बड़कोट के तनिष्क प्रथम तथा संस्कार स्कूल पुरोला के वेदांत द्वितीय रहे।
- युगल वर्ग : हिलग्रीन बड़कोट के तनिष्क-लक्ष्मण प्रथम तथा एपीएस मातली के अनमोल-शौर्य द्वितीय स्थान पर रहे।
- चक्का फेंक बालक वर्ग : सरस्वती विद्यामंदिर डामटा के रोहन प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेष्टी के मोहित द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय थाती डुंडा के सामर्थ तृतीय रहे।
- बालिका वर्ग : उच्च प्राथमिक विद्यालय बलाड़ी की प्रियांशी प्रथम, शिशु मंदिर चिन्यालीसौड़ की नीलम द्वितीय तथा आर हंस पब्लिक स्कूल बड़कोट की आराध्या तृतीय रहीं।
- गोला फेंक बालक वर्ग : एंजिल्स एकेडमी चिन्यालीसौड़ के समीर प्रथम, विद्यामंदिर डामटा के रोहन द्वितीय और बेष्टी के मोहित तृतीय रहे।
- बालिका वर्ग : उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकाड़ा की खुशी, पोरा की राधिका और सुमन ग्रामर ब्रह्मखाल की दिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
- ऊंची कूद बालक वर्ग : हिलग्रीन बड़कोट के लक्ष्मण प्रथम, विद्यामंदिर डामटा के रोहन द्वितीय तथा गुरुकुल स्कूल मोरी के अंश तृतीय रहे।
- बालिका वर्ग : उच्च प्राथमिक विद्यालय कफनोल की अमृता प्रथम, चिंवा मोरी की काव्या द्वितीय तथा एंजिल्स एकेडमी चिन्यालीसौड़ की समीजा तृतीय रहीं।
- टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल बालक वर्ग : मोरी ने प्रथम तथा नौगांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- खो-खो बालक वर्ग : नौगांव प्रथम और मोरी द्वितीय रहे। बालिका खो-खो में नौगांव प्रथम तथा डुंडा द्वितीय स्थान पर रहा।
- कबड्डी बालिका वर्ग : नौगांव प्रथम व मोरी द्वितीय, जबकि कबड्डी बालक वर्ग में नौगांव प्रथम तथा डुंडा द्वितीय स्थान पर रहा।
ये रहे उपस्थित
मंडला अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, बलदेव असवाल, जिला पंचायत सदस्य कविता शाह, बद्री प्रसाद नौडियाल, गोविंद नौटियाल, जयवीर हिमानी, मदन नेगी, पूर्ण भगत, रितेश रावत, लायबर रावत, राजबाला, ललिता, सभासद ओम प्रकाश नौडियाल, देवेन्द्र चमियाल, फूलक सिंह, बरदान सिंह राणा, श्रवण सोलंकी, लोकेंद्र चौहान, रघुवीर, केशव बिजल्वाण, शिक्षक चरण असवाल, रघुवीर सिंह रावत, कुलवंती रावत, संगीता गोयल,त्रेपन रावत, विनोद रतूड़ी, सुरेंद्र चौहान, कविता जैन, विनीता रतूड़ी, लज्जा, बिंद्रा ठाकुर, मीनाक्षी, पूजा रावत, हेमलता बंधानी, रोशनी गढ़ोही, पुष्पा असवाल, संगीता रावत, दीपिका कंडियाल आदि शिक्षक, खेल प्रभारी व जनप्रतिनिधि रहे।



