विकासनगर/पुरोला,, यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर जुड्डो के पास बोलेरो वाहन (UK10TA 0482) दुर्घटनाग्रस्त, वाहन देहरादून से सवारी लेकर पुरोला आ रहा था। गाड़ी का बिल ज्वाइंट टूटने से चलती गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य महिला गम्भीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में भर्ती कराया गया है। जहां वह उपचाराधीन है। वाहन में चालक सहित 9 लोग सवार थे। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है, सभी सुरक्षित हैं। विकासनगर पुलिस द्वारा मृतका के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। उसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
मृतक
- पवित्रि देवी (70) पत्नी स्व. रामानंद, निवासी गुंदियाट गांव थाना पुरोला उत्तरकाशी।
घायल
- कृष्णा (55) पत्नी मेहरबान सिंह निवासी पुरोला, उत्तरकाशी।



