नौगांव uttarkashi,, कोटियाल गांव में सिलेंडर में आग लगने का एक वृद्ध महिला बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गई। जिसे परिजनों/ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नौगांव ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर हालत को गंभीर देखते देहरादून रैफर कर दिया है। महिला को उपचार हेतु राजधानी देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
यमुनाघाटी के विकासखंड नौगांव के कोटियाल गांव से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार सुबह एक वृद्ध महिला गैस/सिलेंडर का पाइप लीक होने कारण लगी आग से बुरी तरह झुलस गई। आगजनी से मकान को काफी नुकसान हुआ है। पड़ोसियों/ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध महिला प्रेमवती (75) पत्नी स्वर्गीय कुलानंद नौटियाल मंगलवार रात को रोज की तरह खाना खाने के बाद सो गई, लेकिन सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करना भूल गई। और चूल्ला खुला रह गया। जिससे पूरी रात गैस रिसती रही। इस दौरान कमरे के दरवाजे/खिड़कियां बंद थी। महिला ने जब बुधवार सुबह खाना बनाने के लिए गैस जलाई। वैसे ही मकान से धमाके दार ब्लास्ट की आवाज आई। और कमरे में भरी एलपीजी गैस ने आग पकड़ ली। जिससे वृद्ध महिला बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गई। हादसे में मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित वृद्ध महिला को परिजनों/ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत को गंभीर देखते हायर सेंटर रैफर कर दिया है। महिला के नाती हिमांशु नौटियाल ने बताया है कि दादी को उचित उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है।