Armyक्राइमपुलिसयूथ

दुःखद : विकासनगर में पंखे पर लटका मिला पुरोला का युवा फौजी

पुरोला/विकासनगर (uttarkashi/dehradun),, विकासनगर में शुक्रवार को होटल के कमरे में पुरोला के फौजी का शव पंखे पर लटका मिला। होटल मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, होटल को सीज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच–पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार जनपद उत्तरकाशी के तहसील पुरोला के (सल्ला) करड़ा गांव के फौजी (indian army) मनीष चंद (23) पुत्र चांगरया बीते दिवस (गुरुवार) को अपने घर से छुट्टी खत्म होने पर ड्यूटी के लिए निकले थे। और विकासनगर के एक होटल में कमरा लिया। सुबह जब होटल के कर्मचारी दरवाजा खोलने गया, तो कमरा नहीं खुला। उसके बाद होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो फौजी अर्धनग्न अवस्था में पंखे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस गहनता से मामले के जांच में जुटी है।

“ मृतक जवान का पंचनामा भर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया जवान की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हुई है, अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कारवाई अमल में लाई जायेगी। – राजेश शाह, कोतवाल विकासनगर कोतवाली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button