लद्दाख,, लेह जिले में सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा समाया। हादसे में 9 सैनिकों की मौत हो गई। और कई सैनिक घायल हो गए है। हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे कयारी टाउन से कुछ पहले हुआ है।
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई है। फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। हादसे में मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक अशोक लीलैंड स्टैलियन (एएलएस) वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को कयारी से सात किलोमीटर पहले घाटी में फिसल गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे जिनमें से नौ की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल सैनिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
“ लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। राष्ट्र के प्रति जवानों अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”– राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री।